बछेंद्री पाल को पदम्भूषण, प्रीतम भरतवाण और अनूप शाह को पदमश्री
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पदम् पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देश की कुल 54 विभूतियों में उत्तराखंड की तीन हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए गए।
इनमें प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्मभूषण जबकि जागर सम्राट नाम से प्रसिद्ध प्रीतम भरवातण को पद्मश्री सम्मान और प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप शाह को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।
इनमें जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण उत्तराखंड की पारंपरिक परिधानों में उपस्थित थे।